होम / हमारे बारे में

हमारे बारे में

साकेत हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल के बारे में जानें — हमारी शिक्षण दृष्टि, मूल्य एवं प्रतिबद्धता।

साकेत हिन्दी विद्यालय एवं साकेत हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल में आपका हार्दिक स्वागत है।

वर्ष 1978 में स्थापित, साकेत हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल पिछले चार दशकों से शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। परम आदरणीय श्री श्रीकृष्ण जे. शुक्ल जी की दूरदर्शी सोच से स्थापित यह विद्यालय साकेत एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित होता है।

हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, आत्मविश्वासी, संस्कारी एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है। हमारा आदर्श वाक्य है: " शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए।"

हमारी विरासत

साकेत परिवार की स्थापना परम आदरणीय श्री श्रीकृष्ण जे. शुक्ल जी ने वर्ष 1978 में समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से की।

आज भी विद्यालय उनके आदर्शों, सेवा-भाव और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

साकेत एजुकेशन ट्रस्ट

विद्यालय का संचालन साकेत एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

ट्रस्ट का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भारतीय संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

हमारा परिचय

साकेत परिवार

अंतर्गत दो शिक्षण संस्थान संचालित हैं।

साकेत हिन्दी विद्यालय

  • बालवाटिका
  • जूनियर के.जी.
  • कक्षा 1 से 8

साकेत हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल

  • कक्षा 9 से 12
  • कला (Arts)
  • वाणिज्य (Commerce)
हमारी विशेषताएँ

हमारा विद्यालय क्यों?

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षक एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा दृष्टिकोण के अनुरूप आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण।

अनुभवी शिक्षक

समर्पित एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन।

स्मार्ट क्लासरूम

डिजिटल तकनीक एवं इंटरैक्टिव शिक्षण के माध्यम से रोचक अध्ययन।

उत्कृष्ट परिणाम

बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष तैयारी।

सर्वांगीण विकास

खेल, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण, संगीत एवं रचनात्मक गतिविधियाँ।

सुरक्षित परिसर

अनुशासित, स्वच्छ एवं विद्यार्थी-अनुकूल वातावरण।

हमारा दृष्टिकोण

विज़न एवं मिशन

हमारा विज़न

एक ऐसा शिक्षण संस्थान बनाना जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों से समृद्ध होकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे सके।

हमारा मिशन

  • गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना।
  • प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे विकसित करना।
  • आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करना।
  • भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का संरक्षण करना।
  • शिक्षा को जीवनोपयोगी बनाना।

हमारा उद्देश्य

  • हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन जीने की सही दिशा देना है।
  • विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी की रुचि, क्षमता एवं प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। हमारा विश्वास है कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर देकर निखारा जा सकता है।
  • इसीलिए विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ प्रेरणादायी एवम प्रोत्साहित वक्तव्य,चित्रकला, संगीत, नृत्य, अभिनय, खेलकूद, योग, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न जीवनोपयोगी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
हमारी प्रतिबद्धता

क्यों चुनें साकेत हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल?

हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वर्ष 1978 से शिक्षा सेवा
20,000+ पूर्व विद्यार्थी (1978 से अब तक)
800+ विद्यार्थी (अध्ययनरत)
24+ अनुभवी एवं समर्पित शिक्षक
संस्था का अपना YouTube चैनल
हिन्दी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
स्मार्ट क्लास
आधुनिक कंप्यूटर लैब (LAN नेटवर्क सहित)
CCTV सुरक्षा
विशाल खेल मैदान
सांस्कृतिक मंच
शुद्ध पेयजल
अलग शौचालय
प्राथमिक उपचार सुविधा
पार्किंग सुविधा
हरियाली से भरपूर प्राकृतिक वातावरण
नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM)
प्रवेश प्रारंभ — सत्र 2026–27

अभी प्रवेश लें

अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत साकेत हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ करें।

आज ही प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।

ज्ञान से प्रगति, संस्कार से सफलता और शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य।

कॉलWhatsAppप्रवेशदिशा